फिरोजाबाद

गाजियाबाद से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस फिरोजाबाद में खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत दो दर्जन यात्री घायल

गाजियाबाद से यात्रियों को लेकर अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस फिरोजाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Firozabad Road Accident
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद में एक टूरिस्ट बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बस चालक की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस गाजियाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी। शिकोहाबाद अस्पताल से चार गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

फिरोजाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह तड़के बस चालक को नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस चालक की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पिलर संख्या 56 -600 पर हुआ है। यह बस शुक्रवार की देर रात गाजियाबाद से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं को लेकर निकाली थी।घायल में रतनलाल (66), धर्म (61), सुनीता (40), अरविंद शर्मा (70), शिवकुमार (72), विमला शर्मा (68), रेखा (45), रविंद्र कुमार (50), बाला देवी (65), गीता (45), सरोज (50), मिस्टी (9), बबीता (60), सुशीला (60), सुषमा(50), माया (65), भगवानदास (50) घायल हैं। इन्हें पुलिस ने शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके साथ ही बस चालक बबलू शर्मा निवासी बलवीर नगर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचे घायल यात्रियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद इतनी तेज आवाज हुई कि चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
18 May 2024 02:38 pm
Published on:
18 May 2024 02:38 pm