फिरोजाबाद

Murder In Firozabad: वृद्धा की हत्या कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो

— पांच दिन पूर्व बदमाशों ने घर में घुस कर दी थी वृद्ध महिला की हत्या।— थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला उत्तम नगर का है मामला, पुलिस ने किया खुलासा।
2 min read
murder
murder

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पांच दिन पूर्व हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद की है। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम ने हत्या और लूट के मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें—

पांच दिन पूर्व हुई थी हत्या
मामला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ मोहल्ला उत्तम नगर का है। जहां एक कॉलर ने डायल एंड्राइड को सूचना दी जिसमें बताया कि एक मकान से बदबू आ रही है जो पिछले तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और मकान का ताला तुड़वाया तो पाया कि एक महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। जानकारी करने पर महिला का नाम सुखदेवी बताया गया।

यह भी पढ़ें—

दामाद ने दी थी तहरीर
घटना को लेकर मृतका के दामाद ने रामगढ़ थाना में तहरीर दी थी। प्रार्थी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। मामला संदिग्ध होने के कारण इसे सुलझाने की जिम्मेदारी एसओजी टीम को दी गई। एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह व उनकी टीम ने पूरे मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर आज तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से पकड़े गए अभियुक्तों से लूट के सामान के साथ ही एक लाख साठ हजार रुपये, एक मोबाइल, पायल आदि बरामद कर लिये गये हैं। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि महिला की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। जिसका पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।

Published on:
20 Jul 2019 10:38 am
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद