फिरोजाबाद

युवती ने दहेज लोभियों के घर की दुल्हन बनने से किया इंकार, शादी से पहले भेजी थी दहेज के सामान की लंबी लिस्ट

— फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला का मामला, दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हा पक्ष के पिता को पुलिस पकड़कर थाने ले आई।
2 min read
tundla thana
थाने पर बैठे वर और वधु पक्ष के लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में एक युवती ने दहेजलोभियों को आईना दिखाने का काम किया। वर पक्ष द्वारा भेजी गई दहेज की लिस्ट देखकर दुल्हन ने दहेज लोभियों के घर दुल्हन बनकर जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच थाने में हुई बातचीत में समझौता हो गया।
यह भी पढ़ें—


यह था पूरा मामला
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी आगरा के संतोष नगर निवासी एक युवक के रोहित शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी से पहले गोद भराई की रस्म पूरी हो गई थी। गोद भराई में लड़की पक्ष ने वर पक्ष की पूरी आवभगत की थी। 15 दिसंबर को शादी होना तय हुआ था। लड़की पक्ष ने फिरोजाबाद रोड स्थित मैरिज होम बुक किया गया था। आरोप है कि शादी से पूर्व दूल्हे के पिता ने दहेज की लंबी-चौड़ी लिस्ट बनाकर कन्या के पिता के मोबाइल पर भेज दी। इसे देखकर कन्या के पिता के होश उड़ गए। इस पर दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता से बात की तो उन्होंने पूरा सामान न मिलने पर बरात न लाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें—

दोनों पक्षों के बीच हो गया समझौता
बिचौलिए के माध्यम से हुई वार्ता के बाद भी बुधवार देर शाम तक बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दहेज के लिए बरात न आने की जानकारी पर मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दुल्हन का पिता थाने पहुंच गया और तहरीर दी। पुलिस दूल्हे के पिता को थाने ले आई। थाने में पंचायत होती रही, देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्ष द्वारा सामान वापस कराया जाएगा। कन्या के परिजन बेटी के लिए दूसरे वर की तलाश करने में जुट गए। थाना प्रभारी टूंडला, राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। दहेज लोभियों के खिलाफ उठाए दुल्हन के कदम की हर कोई सराहना कर रहा है।

Published on:
16 Dec 2021 12:01 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज