फिरोजाबाद

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस, तीन यात्रियों की मौत

फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2024, 6:10 PM IST
agra lucknow expressway road accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुजरात से तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी एक बस शुक्रवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ जब बस अयोध्या से मथुरा-वृंदावन जा रही थी और एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल और शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग दादरा और नगर हवेली, गुजरात के निवासी हैं और तीर्थयात्रा के सिलसिले में अयोध्या से मथुरा जा रहे थे।

मौके पर पहुंची यूपीडा

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद जिले की सीमा में हुई।पुलिस को घटना की सूचना मिली, तुरंत यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे में मारे गए लोग और घायल सभी तीर्थयात्री थे जो अपनी यात्रा के दौरान इस दुर्घटना का शिकार हो गए।

आपको बता दें कि सड़क दुर्घटना के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सामान्य कर दिया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी से भाग लिया और घायलों को शीघ्र इलाज दिलवाया।

Updated on:
8 Nov 2024, 6:10 PM IST
Published on: