फिरोजाबाद

ग्लास फैक्ट्री में ठेकेदार से हुई मारपीट में घायल मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

— थाना टूंडला क्षेत्र के पूजा ग्लास का मामला, 5 जुलाई को तनख्वाह लेने गया था मजदूर तभी दोनों के बीच हुई थी मारपीट।

less than 1 minute read
शव पर विलाप करते परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में ग्लास फैक्ट्री के ठेकेदार से रुपए लेने के दौरान हुई मारपीट में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री ठेकेदार और मालिक पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक का दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा था।
यह भी पढ़ें—

पूजा ग्लास में करता था काम
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला गली नंबर 3 निवासी राजेश राठौर टूंडला थाना क्षेत्र के पूजा ग्लास फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक 5 जुलाई को वह कारखाने के ठेकेदार राजेश से अपने पैसे लेने के लिए गया था। जहां रुपयों के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यह भी पढ़ें—


दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
हालत खराब होने पर परिजन उसे दिल्ली के एम्स में ले गए थे। तभी से उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के चलते उनके परिवार के सदस्य की मौत हुई है। पैसों के लेन देन को लेकर उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की है।

Published on:
17 Jul 2021 11:15 am
Also Read
View All