1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाश्ते के बाद अचेत हुए दूल्हे के परिजन, कोर्ट मैरिज से पहले मथुरा में हंगामा, दुल्हन पक्ष पर आरोप

UP Crime News: मथुरा में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे फिरोजाबाद के एक परिवार को नाश्ता करने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा। लड़की पक्ष पर साजिश और लूट की आशंका है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification

UP Crime News:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के गांव जौंधरी का एक परिवार शनिवार सुबह मथुरा में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था। 26 वर्षीय सचिन की शादी गोवर्धन क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। परिवार के लोग जैसे ही धर्मशाला पहुंचे, उन्हें लड़की पक्ष की ओर से नाश्ता कराया गया। नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद सचिन समेत परिवार के कई सदस्य बेहोश हो गए। अचानक तबीयत बिगड़ने से कोर्ट मैरिज की पूरी प्रक्रिया रुक गई।

बहन ने सूझबूझ से बचाई जान

परिवार के साथ गई 20 साल की मधु ने नाश्ता नहीं किया था, इसलिए वह सुरक्षित रही। जब सभी सदस्य अचेत हो गए तो उसने तुरंत कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और घरवालों को फोन कर सूचना दी। साथ ही अपनी मोबाइल लोकेशन भी शेयर की। परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।

लड़की पक्ष मौके से गायब, लूट की आशंका

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद लड़की पक्ष वहां से गायब हो गया। सचिन के बड़े भाई राकेश के अनुसार, उन्हें आशंका है कि शादी के नाम पर लूटपाट की योजना बनाई गई थी। हालांकि मधु की सतर्कता से कोई बड़ी वारदात नहीं हो पाई। मामले की तहरीर गोवर्धन थाने में दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

ऐसे तय हुई थी कोर्ट मैरिज

राकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले टूंडला में दो युवकों ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि उनके समुदाय में एक युवती है, जिसके पति की भांवर से पहले ही मृत्यु हो गई थी और वे उसके लिए योग्य वर की तलाश कर रहे हैं। प्रधान के माध्यम से सचिन के परिवार तक प्रस्ताव पहुंचा और कोर्ट मैरिज की सहमति बनी थी।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग