फिरोजाबाद

टोल फ्री नहीं हुआ तो हाइवे पर आ धमके भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी, फिर हुआ यह

- किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल संचालक व कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप, मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स।

less than 1 minute read
टूंडला टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। किसानों की समस्याओं को भुलाकर किसान यूनियन के पदाधिकारी टोल फ्री कराने की जुगत में लगे हैं। रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने टूंडला टोल फ्री कराने और टोल संचालकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त करा दिया।
यह भी पढ़ें—

मामला टूण्डला टोल प्लाजा का है
पूरा मामला टूण्डला टोल प्लाजा का है। जहां पर रविवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी एकजुट होकर टोल पर पहुंच गए। जहां टोल कर्मचारियों और मैनेजर पर पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि टूंडला टोल प्लाजा पर उनसे जबरन टोल की वसूली की जाती है। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय राठौर का कहना है यूनियन की जितनी भी गाड़ी यहां से निकलती हैं उनसे टोल की वसूली नहीं होनी चाहिए। टोल वसूली के नाम पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसी को लेकर आज उन्होंने टूण्डला टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें—

मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
प्रदर्शन की जानकारी होते ही सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस की अगुवाई में टोल संचालकों के साथ किसान यूनियन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई जिसमें किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्रता न करने का आश्वासन दिया गया और उसके बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।

Published on:
11 Jul 2021 04:55 pm
Also Read
View All