फिरोजाबाद

VIDEO: बच्चा चोरी के मामले में फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोगों को भेजा जेल, होमगार्ड का बेटा भी शामिल

- टूंडला के सुभाष चौराहा पर बच्चा चोर बताकर की थी मंदबुद्धि व्यक्ति की पिटाई।- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चिन्हित कर उठाया कदम।
2 min read
spcity
spcity

फिरोजाबाद। बच्चा चोरी करने के नाम पर झूठी अफवाह फैलाने और निर्दोष व्यक्ति को पीटने के मामले में फिरोजाबाद के टूंडला थाना में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें एक होमगार्ड का बेटा भी शामिल है। आरोपितों ने एक निर्दोष व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर उसकी जमकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह भी पढ़ें—

एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुभाष चौराहा पर शनिवार को कुछ युवकों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को लात घूंसों से पीटा था। आरोपित व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर पीट रहे थे। वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिले भर में अभी तक बच्चा चोर की एक भी घटना प्रकाश में नहीं आई है। झूठी अफवाह फैलाने और एक निर्दोष व्यक्ति को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें—

वीडियो के आधार पर की कार्रवाई
रविवार को इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार, एसएसआई अशोक कुमार, एसआई विपिन कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने वीडियो में व्यक्ति की पिटाई करते नजर आने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों के पकड़े जाने के बाद अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें—

ये हैं पकड़े गए आरोपी
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम शीलेन्द्र पुत्र युवराज निवासी छितरई थाना पचोखरा, शीलेन्द्र पुत्र चंदन सिंह, कालू यादव पुत्र ताराचन्द्र निवासीगण मौहम्मदाबाद और बाॅबी उर्फ बृज पुत्र हुकम सिंह निवासी सरस्वती नगर बताए हैं। पकड़े गए सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इनमें कालू के पिता ताराचन्द्र होमगार्ड हैं।

Published on:
11 Aug 2019 05:53 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद