फिरोजाबाद

सपा की योजना को भाजपा ने बनाया अपना तो सपाइयों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

— जेड़ा झाल परियोजना को लेकर आमने—सामने भाजपा—सपा।

1 minute read
Nagar Nigam

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की प्रमुख जेड़ा झाल परियोजना को भाजपा सरकार की बताने पर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सपाइयों का कहना है कि जेड़ा झाल परियोजना का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस योजना को भाजपा ने अपना बना लिया। महापौर फेसबुक और अन्य माध्यमों से यह प्रचार कर रहीं हैं कि इस योजना को भाजपा सरकार ने पूरा कराया है।

यह भी पढ़ें—

सपाइयों ने की जमकर नारेबाजी
सपा के पार्षद देशदीपक यादव का कहना है कि पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद अक्षय यादव के प्रोजेक्ट का श्रेय ले रही हैं भाजपा महापौर। सांसद अक्षय यादव का प्रोजेक्ट झेड़ाझाल परीयोजना है जो कि भाजपा महापौर अपना बता रही हैं जिसको लेकर समाजवादी पार्षदों ने नाराजगी,फ़िरोज़ाबाद नगर निगम मैं महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया है।

महापौर के विरुद्ध की नारेबाजी
नगर निगम परिसर में नगर निगम के पार्षदों ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं सहित भारतीय जनता पार्टी की मेयर नूतन राठौर के खिलाफ लगाए नारे। समाजवादी पार्टी के पार्षदों में इस बात का गुस्सा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में जिले में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के लिए झेड़ा झाल परियोजना शुरू की गई थी, जिसका पानी अब जनता को मिल रहा है इस परियोजना का श्रेय अब भारतीय जनता पार्टी की महापौर नूतन राठौर ले रही हैं। नूतन राठौर ने कई जगह प्रचार किया है कि झेड़ा झाल परियोजना उनके द्वारा अमल में लाई गई है जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की मेयर के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पार्षदो ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें—

Published on:
16 Oct 2018 08:40 pm
Also Read
View All
मां ने शादी से इनकार किया तो ‘हैवान’ बना सनकी आशिक, फिरोजाबाद में मासूम की बेरहमी से की हत्या, 34 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो देख सभी रह गए दंग

1.5 साल के मासूम को पटक-पटककर मारने वाला दरिंदा गिरफ्तार, स्ट्रैचर पर पड़ा-पड़ा पानी मांग रहा

भाभी ने शादी से किया इनकार, तो देवर ने मासूम को 8 बार सड़क पर पटक-पटककर मार डाला, हिला कर रख देगा CCTV VIDEO

ससुर मुलायम सिंह और पति अखिलेश की साख भी नहीं आई थी काम, जब एक फिल्म स्टार से पहला चुनाव हार गईं डिंपल यादव

‘घरों में शिफ्ट में सो सकते हैं तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते’, BJP सांसद बोले- कुर्बानी परंपरा में सुधार की जरूरत