फिरोजाबाद

BJP की नूतन राठौर होंगी फिरोजाबाद की पहली मेयर, ओवैसी के कैंडिडेट को दी शिकस्त

मेयर पद पर जीत हासिल करने वाली नूतन राठौर एमबीएम पास हैं। शहर में एनजीओ संचालित करती हैं।

2 min read
bjp candidate nutan rathore

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नूतन रौठार फिरोजाबाद शहर की पहली मेयर होंगी। पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नूतन राठौर को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने 42389 वोटों से अपने प्रतिद्विंदी असुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रत्याशी मशरूर फातिमा को हराया है। फातिमा को 56536 वोट मिले हैं। इस जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है।


मुस्लिम क्षेत्रों में भी मिले वोट
शुक्रवार सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सबकी नजर मेयर सीट पर टिकी थी। बसपा की पायल राठौर ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन नौ बजे के बाद बीजेपी की नूतन राठौर ने उनको पीछे कर दिया। जिसके बाद नूतन राठौर को लगातार बढ़त मिलती गई। कोई भी पार्टी को छू तक नहीं पाई। शहर के हर वार्ड में बीजेपी को वोट मिले। यहां तक कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी बीजेपी को सपा और बसपा से ज्यादा वोट मिले। इसको लेकर सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पर हंगामा भी किया और वॉक आउट कर वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें

अलीगढ़ में हाथी ने कुचला कमल ‘भाजपा मेयर’ की नेम प्लेट धरी रह गई

नगर निगम चुनाव के लिए 26 राउंड की गिनती हुई। जिसमें बीेजेपी की नूतन राठौर अंत तक बढ़त बनाए रहीं। खास बात यह है कि फिरोजाबाद में ओवैसी की पार्टी को भी खूब वोट मिले हैं।

जानिए किसको, कितने मिले वोट
बीजेपी - नूतन राठौर - 98928 वोट विजयी (मेयर सीट)
एआईएमआईएम - मशरूर फातिमा - 56536 वोट
सपा - सावित्री देवी गुप्ता - 45917 वोट
बीएसपी - पायल राठौर - 41524 वोट
कांग्रेस - शाहजहां परवीन - 13936 वोट

कौन हैं नूतन राठौर

विजयी प्रत्याशी नूतन राठौर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह राठौर की बेटी हैं। उन्होंने एमबीए किया है। शहर में एनजीओ संचालित करती हैं। बता दें कि फिरोजाबाद शहर के मेयर पद पर बीजेपी की जीत खासी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। इसके बावजूद युवा नेता नूतन राठौर ने बड़ी जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: बसपा को मिली बड़ी बढ़त तो भाजपाइयों ने खोया आपा, एसडीएम से हाथापाई, बढ़ाई आफत
Updated on:
01 Dec 2017 03:18 pm
Published on:
01 Dec 2017 02:49 pm
Also Read
View All