फिरोजाबाद

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य के आवास पर पहुंचे थे प्रदेश उपाध्यक्ष।

2 min read

फिरोजाबाद। बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य उदय प्रताप सिंह के एटा रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

जब खुलने लगी पोल, तब बंद कमरे मे होने लगी बैठक

पूरी दम से लड़ रही है निकाय चुनाव

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी दम लगा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। आगरा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिरोजाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद पूरे जिले भर के समीकरण बदल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की खबर सुन विरोधियों के हौंसले पस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव की तस्वीर बयां करेंगे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती।

फायदे की हैं नोटबंदी और जीएसटी

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने कहा कि कुछ लोग नोटबंदी और जीएसटी को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं लेकिन वह इसके लाभ नहीं जानते। नोटबंदी होने के बाद जाली करंसी पर रोक लगी और आतंकवाद का खात्मा करने का काम किया गया। जीएसटी लगने के बाद समान कर का वादा भाजपा ने जो चुनाव से पहले किया था वह पूरा करने का काम किया है। निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर विरोधियों की बोलती बंद करने का काम करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य उदय प्रताप सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर, पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम परमार, शंकर सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

यूपी निकाय चुनाव गांव वालों ने शहर के लोगों को पछाड़ा, देखिए कहां कितना हुआ मतदान
Published on:
23 Nov 2017 08:34 am
Also Read
View All