11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की जन्मस्थली फिरोजाबाद के अकबरपुर में भव्य धाम बनेगा। यूपी सरकार जन्मस्थली, फर्रुखाबाद तपोस्थली और वृंदावन समाधि स्थल को जोड़कर 13वां पर्यटन सर्किट बनाएगी।
2 min read
Google source verification
Jaiveer Singh sitting in a chair, wearing a white kurta and glasses

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। PC: IANS Video Grab)

Neem Karoli Baba Dham: उत्तर प्रदेश सरकार बाबा नीम करोली महाराज की जन्मस्थली फिरोजाबाद के अकबरपुर को भव्य धाम के रूप में विकसित करेगी। इसके साथ ही अकबरपुर की जन्मस्थली, फर्रुखाबाद की तपोस्थली और वृंदावन स्थित समाधि स्थल को जोड़कर प्रदेश का 13वां पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सरकार पिछले तीन वर्षों से अकबरपुर में विकास कार्य करा रही है। पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के लिए 2023-24 में 8 करोड़ 62 लाख 98 हजार रुपये और 2025-26 में 2 करोड़ 22 लाख 47 हजार रुपये आवंटित किए गए। इस साल भी 8 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है।

धाम के विस्तार के लिए जन्मस्थली के आसपास 2.24 एकड़ जमीन खरीदने का फैसला भी लिया गया है। सरकार यहां तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के साथ इसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर तैयार करेगी।

एनएच-2 की कनेक्टिविटी सुधारने का प्रस्ताव

श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए दिल्ली-कोलकाता को जोड़ने वाले एनएच-2 की कनेक्टिविटी को चार लेन करने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। इससे अकबरपुर स्थित धाम तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

तीन प्रमुख स्थल होंगे एक सर्किट में

फिरोजाबाद का अकबरपुर बाबा नीम करोली की जन्मस्थली है, जबकि फर्रुखाबाद जिले में संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल के पास उनकी तपोस्थली स्थित है। मान्यता है कि इसी स्थान पर बाबा ने ट्रेन रोकने का चमत्कार किया था। वहीं, वृंदावन में उनकी समाधि है।

इन तीनों स्थलों को एक साथ विकसित कर ‘नीम करोली महाराज सर्किट’ बनाया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश का 13वां पर्यटन सर्किट होगा। सरकार का लक्ष्य बाबा से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों को बेहतर सुविधाओं और कनेक्टिविटी के साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाना है।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज ने सादगी, सेवा और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। उनके जीवन और विचारों से लोगों को प्रेरणा मिले, इसी उद्देश्य से इन स्थलों को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग