10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद

ASP Anuj Chaudhary Latest News फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रियों के लिए ASP अनुज चौधरी ने निजी खर्च पर भंडारे का आयोजन किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को सामाजिक समरसता का महापर्व बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों का जिक्र किया।
2 min read
Google source verification
firozabad kanwar yatra asp anuj chaudhary bhandara cm yogi adityanath

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

ASP Anuj Chaudhary Latest News Firozabad: फिरोजाबादमें कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में ASP अनुज चौधरी ने नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कट के पास कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने निजी खर्च पर पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।

ASP ग्रामीण ने खुद बांटा प्रसाद

भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और श्रद्धालु पहुंचे। ASP अनुज चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस दौरान कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फिरोजाबाद जिले में कांवड़ यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी थानों की पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। शिकोहाबाद नगर से लेकर नौरंगी घाट तक पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है, ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

CM योगी ने कांवड़ यात्रा को बताया ‘समरसता का महापर्व’

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम एक और ‘पाती’ लिखी। इसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा को ‘समरसता का महापर्व’ बताते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला भी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है।

‘कांवड़ियों की पहचान एक, लक्ष्य महादेव का जलाभिषेक’

मुख्यमंत्री योगी ने अपनी पाती में लिखा कि भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति हर कांवड़िए की पहचान है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के कदम भले अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य महादेव का जलाभिषेक करना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं। उनके अनुसार, कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है।

‘सेवा से समाज संवरता है और एकता से राष्ट्र निखरता है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता है और एकता से राष्ट्र निखरता है। उन्होंने दिव्यांग शिवभक्तों के समर्पण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है।

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा और यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन के साथ लगातार निगरानी भी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग