फिरोजाबाद

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाया यह प्लान, जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश और जिला स्तरीय नेता लगाएंगे गांव की दौड़

— भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगाएगी ग्राम चौपाल, मंत्री भी करेंगें शिरकत।

less than 1 minute read
bhajpa
bhajpa

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विरोधी दलों को शिकस्त देने के लिए भाजपा अब गांवों में डेरा डालेगी। इसके लिए ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में मंत्री, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को लगाया गया है। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 65 ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री भी करेंगे चौपाल
टूंडला उप चुनाव की कमान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बीएल वर्मा को दी गई है। इसके तहत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा टूंडला में, प्रदेश महामंत्री गोविंद नरायण शुक्ला उसायनी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रजावली में, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नगला डूंगर, मनी की मढैया, गंगापुर, मौहम्मदाबाद, भैंसा बृजपुर, सांसद डाॅ. चन्द्रसेन जादौन भीतरी, रजापुर, गांगनी, कातिकी, पिपरौली, गढ़ी हंसराम में चौपाल करेंगे।

विधायक भी करेंगे चौपाल
फिरोजाबाद शहर विधायक मनीष असीजा कोटला, बरतरा, चनौरा, मिलिक, हलपुरा, नगला रामकुंवर, जाटऊ, मेयर नूतन राठौर रामगढ़, सेवला, असन, जौंधरी, बछगांव, गढ़ी रंछोर, रामपुर कटेलिया में चौपाल करेंगी। जसराना विधायक रामगोपाल वजीरपुर, नगला हंसी, गढ़ी जनू, बझेरा, घुरकुआ, रूधऊ समेत नौ स्थानों पर, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा रसूलाबाद, भीकनपुर, नियामतपुर, नगला सिंघी समेत चार स्थानों पर चौपाल करेंगे।

महिला आयोग की सदस्या भी आएंगी
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी देवखेड़ा और हिम्मतपुर जाएंगी। क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज जरौली कलां, पचोखरा, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल शेखूपुर, नगला राधे, सिकरारी जाएंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए ठा. बीरी सिंह काॅलेज का मैदान तय किया गया है। जल्द तिथि भी घोषित की जाएगी।

Published on:
04 Sept 2019 11:49 am