फिरोजाबाद

विधानसभा उप चुनाव से पहले भाजपा करने जा रही ऐसा काम कि विरोधी खेमे में मच जाएगी खलबली, पढ़िए पत्रिका की यह स्पेशल रिपोर्ट

- 15 जुलाई से 10 अगस्त तक भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण कार्यक्रम, सदस्यता अभियान से लेकर पार्टी की गतिविधियों को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण।

2 min read
bjp up chunav

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा अब विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा एक बार फिर वृहद स्तर पर प्रशिक्षण शिविर शुरू करने जा रही है। जिलों में शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां भी निर्धारित हो गई हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

ब्रज क्षेत्र मंत्री ने बताया
ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकमान द्वारा प्रदेश के छह क्षेत्र, 94 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग की योजना निश्चित हो गई है। क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग प्रथम दिन सुबह 11 बजे से दूसरे दिन शाम छह बजे तक चलेंगे। जिले में यह प्रशिक्षण शाम पांच बजे से दूसरे दिन शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रदेश भर के जिलों को प्रशिक्षण के लिए 10 से 16 जुलाई तक का समय दिया गया है। क्षेत्र के प्रशिक्षण में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के चयनित प्रमुख सदस्य, सभी मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं जिले में जिला, मंडल और सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

30 को होगी जिला योजना की बैठक
जिला सदस्यता योजना की बैठक 30 जून तक, मंडल की बैठक एक से पांच जुलाई तक होगी। दूसरे चरण में छह जुलाई से सदस्यता जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी। सदस्यता विस्तारकों की कार्यशाला विधानसभा स्तर पर 15 से 21 जुलाई के बीच होगी। सदस्यता तीन प्रकार बूथ, कैंप और व्यक्तिगत रूप से दी जा सकेगी। सी ग्रेड के बूथों पर प्रदेश, जिला, कोपरेटिव अध्यक्ष द्वारा सदस्यता दिलाई जाएगी। बी ग्रेड के बूथों पर मंडल पदाधिकारियों और ए ग्रेड बूथों पर बूथ समिति द्वारा सदस्यता दिलाई जाएगी। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस तरह चलेगा अभियान
ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान आॅनलाइन मोबाइल 8980808080 पर निश्शुल्क मिस्ड काॅल देकर ग्रहण की जा सकती है। जहां मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है वहां व्यक्तिगत रूप से फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। अवकाश वाले दिन प्रभावशाली व्यक्ति, डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील, फौजी, समाजसेवी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, चार्टेड एकाउंट, व्यापारी, अवकाश प्राप्त अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, अभिनेता, नाट्य कलाकारों को पार्टी की सदस्यता देने का काम किया जाएगा।

Published on:
29 Jun 2019 09:48 am
Also Read
View All