फिरोजाबाद

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में हुआ धमाका, देखें वीडियो

प्लास्टिक की बोतल तेज धमाके के साथ फटी, डीएम ने लिया मामले का संज्ञान
2 min read
Blast in district hospital
Blast in district hospital

फिरोजाबाद। फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब अस्पताल के वार्ड नम्बर 4 में अचानक एक विस्फोट हुआ। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एक बोतल में किसी ने केमिकल भर कर रखा था। वहीं बोतल विस्फोटक बन गई। मौके पर पुलिस और जिलाधिकारी जांच के लिए पहुंचे।

तेज धमाके से दहशत में आए मरीज
बुधवार को जिला अस्पताल परिसर के वार्ड संख्या चार में मरीज अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे। तीमारदार अपने-अपने मरीजों के पास बैठे हुए थे। तभी अचानक ब्लास्ट की गूंज सुनाई दी। वार्ड के मरीज उठकर खड़े हो गए और तीमारदार वार्ड से निकलकर बाहर पहुंच गए। तेज धमाके की गूंज सुनकर अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई।

डीएम ने की मामले की जानकारी
अस्पताल में धमाका होने की जानकारी पर डीएम नेहा शर्मा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने मामले की जानकारी की। सीएमएस आरके पांडे ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल में धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि बोतल में केमिकल भरा हुआ था। जिसमें दबाव होने पर बोतल में धमाका हो गया। बोतल अस्पताल में कैसे पहुंची इसकी जांच कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी तीमारदार द्वारा यह केमिकल की बोतल यहां रखी गई थी।

Published on:
27 Jun 2018 06:41 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद