फिरोजाबाद

सात फेरों के दौरान दूल्हा ने कर दी ऐसी हरकत, नाराज दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस लौटी बारात

दूल्हे के हाथ देखकर दुल्हन रह गई हैरान, कर दिया शादी से इंकार
2 min read
Bride denied
Bride denied

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में दूल्हा के हाथों में कंपन होते देख रस्में रोक दी गयीं। कन्या पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। गांव में पंचायत का करायी गयी। पंचायत के बाद बारात लौट गयी। वहीं कन्या के लिए दुल्हे की तलाश की जा रही है।

यहां का है मामला
मामला यमुना तलहटी क्षेत्र का है। सोमवार सायं राजस्थान के गांव राजाखेड़ा से बारात आई थी। कन्या पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। रात्रि में बारात चढ़ने के दौरान बाराती जमकर झूमे व दावत भी उड़ायी। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो एक बार फिर कन्या पक्ष ने बारातियों को स्वागत किया। इस दौरान दरवाजे की रस्म अदा की गयी, जहां दुल्हा के हाथों पर जब रिश्तेदार महिलाओं की नजर गई तो देखा कि लड़के के हाथों में कंपन हो रहा है।

बिचौलिए ने कहा ठंड से कांपे हाथ
बिचौलिए ने ठंड से हाथ कांपने की बात कही तो मामला वहीं थम गया। इसके उपरांत जयमाला का कार्यक्रम हुआ वहां भी दुल्हा के हाथ कांपने लगे। जब कन्यादान की रस्मों के लिए दूल्हा आया तो शक के आधार पर महिलाओं ने चेक करने के लिए चाय दी तो दूल्हा के हाथों से चाय छलकने लगी। इस पर विवाह की रस्मों को जहां के तहां रोक दिया गया। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया।

वापस लौटी बारात
इसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में इस बात को रखा गया कि लड़के में कमी होने के बावजूद इस बात को छुपाया गया। ऐसे में ये शादी नहीं हो सकती। काफी देर तक चली पंचायत में क्षेत्र के प्रबुद्घ लोगों सहित भाजपा ब्लाक अध्यक्ष महीपाल निषाद सहित काफी संख्या में पहुंच गए और अंत में निष्कर्ष निकाला गया कि लड़की की शादी किसी दूसरी जगह कर दी जाए। समाचार लिखे जाने तक दूल्हे की तलाश की जा रही थी।

Updated on:
21 Nov 2018 02:13 pm
Published on:
21 Nov 2018 01:44 pm
Also Read
View All