फिरोजाबाद

दिनदहाड़े Double Murder से दहली सुहागनगरी, खून से लथपथ मासूम निकला घर से तब खुला राज

सास और बहू के खून से लथपथ शव मिलने सनसनी फैल गई। हत्या गला रेतकर की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 2:13 PM IST
Feature image

फिरोजाबाद। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में सास और बहू की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश में जुट गई है।

मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है। मोहल्ला नया रसूलपुर की गली नंबर चार निवासी रानी (30) पत्नी अमित गुप्ता और शिवदेवी (70) पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता की गला रेत कर हत्या की गई है। सास और बहू के खून से लथपथ शव मिलने सनसनी फैल गई। हत्या गला रेतकर की गई है। सास और बहू के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले हैं। हत्याकांड की जानकारी तब हुई जब खून से लथपथ बच्चा घर से बाहर निकलकर मोहल्ले में आ गया। पड़ोसियों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक घर के अंदर सामान बिखरा मिला है। इसलिए प्रथमदृष्टया लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Published on: