
BSP Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की फिरोजाबाद सीट से बसपा (BSP) ने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। बसपा ने सतेंद्र जैन सौली को फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई। सम्मेलन में चीफ गेस्ट के तौर पर पूर्व राज्य सभा सांसद मुनकाद अली मौजूद रहे। मुनकाद अली ने ही सतेंद्र जैन सौली के उम्मीदवारी की घोषणा की। सतेंद्र जैन सौली अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर जैन समाज सहित सभी वैश्य वर्गों की संख्या 2.5 लाख से ज्यादा की है। ऐसे में मायावती की बसपा पार्टी ने इस बार फिरोजाबाद सीट पर जैन प्रत्याशी पर दांव लगाया है। बीजेपी की ओर से अभी इस सीट पर कोई भी कैंडिडेट घोषित नहीं किया गया है।
बीजेपी की ओर से भी वैश्य समाज के कई दावेदार लिस्ट में है। लेकिन बसपा पार्टी ने इस बार बेस्ट कैंडिडेट देकर वैश्य वर्ग को अपने पाले में खींचने का प्रयास किया है। बसपा ने जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है वो इस प्रकार है - बागपत से प्रवीण बैंसला, मेरठ से देवव्रत, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर से राजेश द्विवेदी, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद आगरा से पूजा अमरोही, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, सहारनपुर से माजिद अली, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मोर्य, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, जालौन से सुरेश चन्द्र गौतम।