फिरोजाबाद

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा, सुनील चित्तौड़ के नाम पर लगाई मुहर

— प्रदेश में पहली बार बसपा लड़ रही उप चुनाव, टूंडला के न्यू सत्कार मैरिज होम में हुआ बसपा का सम्मेलन।

less than 1 minute read
baspa

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभाओं में होने वाले उप चुनाव को लेकर बसपा पहली बार चुनाव मैदान में है। बसपा ने उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर टूंडला में बसपा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्याशी के नाम की विधिवत घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें—

प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनील चित्तौड़ को प्रत्याशी बनाया है। आप सभी को मिलकर उन्हें मजबूत बनाने का काम करना होगा। बसपा में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहती थी लेकिन अब अपराध चरम सीमा पर हैं। बसपा पहले उप चुनाव नहीं लड़ती थी लेकिन अब पहली बार बसपा उप चुनाव लड़ रही है। पूरे प्रदेश में 12 सीटों पर बसपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। पिछले चुनावों में मिली हार के लिए उन्होंने ईवीएम को दोषी बताया।

यह भी पढ़ें—

सपा ने दिया धोखा इसलिए तोड़ा गठबंधन
उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि सपा ने जो कहा वह पूरा नहीं किया, इसलिए उनसे बठबंधन समाप्त कर दिया गया। अब पार्टी अकेले ही पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर मनोज शिवहरे, श्याम सुंदर शर्मा, हेमंत प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश वरूण, जिला प्रभारी प्रमोद बघेल, सूर्यकांत, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाह, विपिन कुमार, लाखन सिंह वर्मा, टीटू प्रधान, सालिग सिंह चैधरी, अनिल भाटिया, गोल्डी राठौर, होरीलाल, मुकुल जाटव, जयवीर, अरविंद, शाहिद, सनी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Published on:
26 Aug 2019 09:14 am
Also Read
View All