— बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने और पुलिस से नोंकझोंक करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। बिना परमीशन साइकिल यात्रा निकालने वाले सपाइयों के विरुद्ध पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने 350 सपाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत अन्य लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें—
पुलिस से हुई थी नोंकझोंक
सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को पूरे प्रदेश में सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर सरकार पर हल्ला बोला था। सपा नेताओंं और कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़क पर आने की वजह से जाम लग गया था। सड़क से हटाने को लेकर पुलिस और सपाइयों में नोंकझोंक भी हुई थी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। रसूलपुर थानाध्यक्ष अजय किशोर ने बताया कि सपा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार, हाजी भूरा, हनीफ खाकसार सहित 35 से 40 लोगों को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें—
रसूलपुर पुलिस ने भी की कार्रवाई
वहीं, थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर का कहना है कि साइकिल रैली के दौरान सपा नेताओं ने कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन न करते हुए धारा 144 का उल्लंघन किया था, जिसके तहत विभिन्न धाराओं में करीब 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोविड 19 उल्लंघन, बिना अनुमति साइकिल यात्रा निकालने को लेकर की गई है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाने के लिए सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली थी। लोकतंत्र में विरोध करने का सभी को अधिकार है।