फिरोजाबाद

रात्रि के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर आए दो युवक और हेयर कटिंग की दुकान में लगा दी आग, सीसीटीवी में कैद हुआ नजारा, देखें वीडियो

— सीसीटीवी फुटेज में कैद हुये मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक, दुकानदार ने थाने में तहरीर देते हुये बतायी पूरी बात।

less than 1 minute read
fire

फिरोजाबाद। आपसी द्वेष भावना के चलते एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रात्रि के अंधेरे में एक सैलून की दुकान में आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पहले तो दुकान में आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट माना जा रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आ गई।

थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड निवासी राजेश उर्फ राजू पुत्र रमेश चंद्र की कोटला रोड पर राजवीर उर्फ राजू की हेयर कटिंग के नाम से सैलून की दुकान है। बताया गया कि बीते दो दिन पूर्व उसकी दुकान में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। जिससे दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया था। पहले तो लगा कि शार्ट सर्किट आदि से आग लग सकती है लेकिन बाद में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो उसमें दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे और उनके आने के बाद दुकान में आग लग गयी।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
आग लगने के बाद दूसरे दिन दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें हुई रिकॉर्डिंग को देखा गया तो सब लोग देखकर हैरान रह गए। एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। उनके हाथ में एक कट्टी लगी थी। युवक कट्टी लेकर दुकान की ओर बढ़ता है और दुकान पर छिड़ककर आग लगा देता है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आग लगते ही युवक तेजी से भागता हुआ दिख रहा है। फिलहाल दुकान स्वामी ने थाना उत्तर में आज तहरीर दी है।

Published on:
03 Jul 2019 06:25 pm
Also Read
View All