फिरोजाबाद

भाजपा सरकार के लिए कांग्रेसियों ने चलाया पोल-खोल अभियान

कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा सरकार में किस तरह बढ़ी महंगाई
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 2:10 PM IST
congress pol khol
congress pol khol

फिरोजाबाद। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई दर में किस प्रकार की बढ़ोत्तरी हुई है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में पोल-खोल अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी जगह-जगह बैठक कर भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा को बताया किसान विरोधी
जिलाअध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने न्याय पंचायत व ब्लाक कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व देश में जो सरकार है वह किसान और व्यापारी विरोधी है। देश में बेरोजगारी और महंगाई अपनी चरम सीमा पर है भारत की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और नरेंद्र मोदी विदेश के दौरे करने में ही मस्त हैं। मोदी की सारी नीतियां अपने व्यापारिक घरानों के मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं।

हर जगह विफल भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि नोटबंदी हो, कश्मीर समस्या, बेरोजगारी हो, देश में भाईचारे की नीति हो हर जगह मोदी सरकार विफल साबित हुई है। एआईसीसी सदस्य सुबूर अली ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू है नरेंद्र मोदी एक तानाशाह के रूप में शासन कर रहे हैं। महिला जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर पीसीसी एवं ओम नारायण कुशवाहा मामा पीसीसी ने कहा महिलाओं के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।

ये रहे मौजूद
सम्मेलन में बाबूराम निशंक, सतेन्दर यादव लला, प्रतीक चतुर्वेदी, आमिर अली, मयंक गोयल बिट्टू, राजेंद्र वशिष्ठ आदि ने विचार व्यक्त किए सम्मेलन में मुख्य रूप से ठाकुर मनोज सिंह परमार, पप्पू डेंजर, हेमंत प्रताप सोनू शंखवार, हरिशंकर कोरी, नीरज अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिंह, सोनू वाल्मीक, श्याम सुंदर दौनेरिया, राकेश तुली, सागर पाराशर, रमेशचंद आरतियां, मुन्ना लाल, आकाश उपाध्याय, विजय वर्मा, सोहन सिंह वर्मा, राम कुमार सविता मधु यादव आदि मौजूद रहे।

Published on: