फिरोजाबाद

मां के सिर में मूसल मार की हत्या, फिर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं दो बहनें

— फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का मामला, चार दिन बाद कमरे से खून बाहर आने पर हुई जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2021, 12:10 PM IST
Murder
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। मां और बेटियों के प्रेम की कहानी का बखान नहीं किया जा सकता। जिस बेटी के कष्ट को देखकर मां का कलेजा कांप जाता है। आखिर उन्हीं बेटियों ने मां की हत्या कर दी और स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन बाद कमरे से खून बाहर आने पर घटना की जानकारी हुई।
यह भी पढ़ें—

यह था पूरा मामला
पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के गांव नारखी धौंकल का है। गांव के वेदराम पत्नी और बच्चों से अलग रहते थे। गांव के एक घर में उनकी पत्नी करीब 62 वर्षीय विमला देवी अपनी दो बेटियां 24 वर्षीय ममता और 20 वर्षीय रेनू के साथ रहती थीं। उनके तीन बेटे अलग—अलग जगह रहते थे। एक बेटा इसी गांव में दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार देर शाम बारिश के बाद बंद कमरे के अंदर से खून बाहर आने लगा। जब ग्रामीण समीप पहुंचे तो दुर्गंध भी आ रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें—


पंखे से लटके थे बेटियों के शव
जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेटियों के शव पंखे से लटके हुए थे जबकि मां का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। तीनों ही शव सड़ने लगे थे। मां के शव के समीप खून से सना हुआ मूसल पड़ा था। जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि बेटियों ने पहले मां की हत्या की और बाद में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर उनके बेटे और वेदराम भी पहुंच गए लेकिन बेटियों ने हत्या क्योंकी इसका अभी कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी अशोक कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया।

Published on: