फिरोजाबाद

दिल्ली में पुलिस ने की सिख समाज के आॅटो चालक की पिटाई, उसे लेकर फिरोजाबाद में किया गया ये काम, देखें वीडियो

— सिक्ख की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग।- गुरुद्वारा कमेटी और संस्था आप और हम ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 7:10 PM IST
Feature image

फिरोजाबाद। दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक सिक्ख आॅटो चालक को पुलिसकर्मियों द्वारा बीच चौराहे पर घसीटकर पीटे जाने के मामले को लेकर सिक्ख समाज के लोगों ने आरोपित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें—

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टूंडला गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर और संस्था आप और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी के नेतृत्व में सिक्ख समाज के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर में आॅटो चलाने वाले गरीब सिक्ख समाज के व्यक्ति की घसीटकर पिटाई की थी। बंदूक की नोंक पर लाठी, डंडों से पीटा।

यह भी पढ़ें—

बर्खास्त करने की मांग
इस अमानवीय व्यवहार के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में मनमोहन सिंह जुल्का, प्रतिपाल सिंह, कंवलप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, ताराचन्द्र, सोबरन सिंह, रमेश पाराशर, चंपाराम, प्रभमीत सिंह आदि हैं।

Published on: