फिरोजाबाद

अमृतं जलम्ः यह जिला स्तरीय अधिकारी इस तरह जगा रहा पानी बचाने की अलख, देखें वीडियो

फिरोजाबाद में जिला मत्स्य अधिकारी के पद पर कार्यरत इस अधिकारी का परिवार सामूहिक रूप से लगी सबमर्सिबल से भरता है पानी

2 min read
save water

फिरोजाबाद। जीवन में पानी का सबसे बड़ा महत्व है। यह बात आज लोगों की समझ में आने लगी है। जमीन के गिरते जल स्तर ने लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है। कुछ दिनों पहले तक पानी का महत्व न समझने वाले आज पानी की एक-एक बूंद को मोहताज हैं। कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीने को विवश हैं। ऐसी स्थिति में फिरोजाबाद जिले में कार्यरत जिला मत्स्य अधिकारी लोगों के अंदर पानी बचाने का भाव जागृत करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि पानी केवल कहने से नहीं बचाया जा सकता, इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।

उनके घर में नहीं है सबमर्सिबल
जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा ने गांव जाजपुर में ग्रामीणों को बताया कि वह पानी का महत्व समझते हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर में न तो सबमर्सिबल लगवाई और न हैंडपंप ही। सक्षम होने के बाद भी उनका परिवार सामूहिक रूप से लगवाई गई सबमर्सिबल से पानी भरता है। एक सबमर्सिबल से मोहल्ले के दर्जनों परिवार पानी पीते हैं। सोच बदलने के साथ ही पानी के गिरते जल स्तर को रोका जा सकता है। आपसी सामंजस्य बनाकर जल दोहन की स्थिति को रोका जा सकता है। मोहल्ले में अधिक सबमर्सिबल होंगी तो जल दोहन भी अधिक होगा।

जितनी जरूरत उतना प्रयोग करें पानी
जिला मत्स्य अधिकारी ने पानी का महत्व बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि जितनी जरूरत हो उतना ही पानी का प्रयोग करें। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जानकारी के अभाव में लोग पानी का दोहन करते हैं। हम सभी को मिलकर इस जल दोहन को रोकना होगा। तभी हमारी आगे आने वाली पीढी को हम पानी मुहैया करा सकते हैं। आज से 10 साल पहले तक हैंडपंप से काम चलता था लेकिन समय के साथ ही सबमर्सिबल लगी और जल दोहन बढ गया। जिसके घर में सबमर्सिबल लगी है वह पानी का दुरूपयोग करने लगा। इसलिए सभी को मिलकर पानी बचाने का काम करना होगा।

Published on:
14 May 2018 06:26 pm
Also Read
View All