फिरोजाबाद

आठ रूपए के पीछे पेट्रोल पंप पर विवाद, फायरिंग

थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सोफीपुर स्थित पेट्रोल पंप का मामला

2 min read
Firing at Sofipur

फिरोजाबाद। पेट्रोल पंप पर खुले पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। पंप पर फायरिंग हो गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस चैकन्नी हो गई है। पंप पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है जबकि घायलों का उपचार चल रहा है।

पेट्रोल डलवाने आए थे पिता-पुत्र
थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी 25 वर्षीय मुकेश अपने पिता भीमसेन के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वह थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र सोफीपुर पर स्थित पूरनचंद के पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल डलवाने के बाद आठ रूपए खुले न होने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पंप पर कार्यरत कर्मचारी पंप पर खुले पैसे न होने की बात कह रहा था जबकि बाइक स्वामी आठ रूपए वापस मांग रहा था।

पंप स्वामी के पुत्र ने फैलाई दहशत
पेट्रोल पंप पर मामला बढ गया। इस दौरान पंप पर पेट्रोेल डलवाने आए वाहन स्वामियों की भीड भी मौके पर जमा हो गई। इसी बीच पंप स्वामी के पुत्र जितेंद्र मौके पर आ गया। जहां बात और बिगड गई दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि तभी पंप स्वामी के पुत्र ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पेट्रोल पंप पर गोली चलने की आवाज सुनकर पेट्रोल डलवाने आए बाइक स्वामी भी मौके से जान बचाकर भाग निकले। मारपीट और हाथापाई में मुकेश, भीमसेन और जितेंद्र तीनो घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करा दिया। बाइक स्वामी का कहना है कि दिन दहाडे फायरिंग करने मेें पुलिस को इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे तो कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह पाएगा। फिलहाल घायलोें का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
09 Jun 2018 08:21 am
Also Read
View All