फिरोजाबाद

Firozabad News: बारात की गाड़ी से उतरकर प्रेमी संग दुल्हन फरार

Firozabad News; दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रुकवाई। पीछे से आई बाइक पर दूल्हन प्रेमी के साथ बठकर फरार हो गई।  
less than 1 minute read
The Bride Absconded in Firozabad Uttar Pradesh
यह फोटो प्रतीक के तौर पर लगाई गई है

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दुल्हन विदाई के बाद बीच रास्ते में दूल्हे को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दूल्‍हे ने कार से पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया। लड़की के परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया गया।


थाने में लड़की और लड़के की परिवार के बीच काफी बहस हुई। लड़के ने थाने में साफ कह दिया कि वो अब लड़की के साथ नहीं रह सकता है। दुल्हन ने भी अपने प्रेमी के साथ रहने की ही बात कही। इसके बाद दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

उल्टी आने की बात कहकर दुल्हन ने रुकवाई थी कार
फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की बारात बुधवार को आगरा के बमरौली से आई थी। बुधवार को शादी की सारी रस्में हुईं। गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा अपने परिवार वालों के साथ दुल्हन को घर ले जा रहा था। रास्ते में दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रुकवा दी।


दुल्हन कार से उतरी तभी पीछे से एक बाइक आई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई। दुल्हन को किसी के साथ जाते देख दूल्हे और उसके परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे ने गाड़ी से पीछा कर दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

Updated on:
18 Feb 2023 10:24 am
Published on:
18 Feb 2023 09:47 am