— पचोखरा पुलिस और सर्विलांस की टीम ने रामनगर के पास से किया आरोपियों को गिरफ्तार।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का फिरोजाबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 13 आरोपियों के पास से आठ कुंतल तार बरामद किया है। इस गैंग में आगरा और फिरोजाबाद के अलावा जालौन का भी युवक काम कर रहा था। चोरी करने से पहले गैंग द्वारा बाकायदा रैकी की जाती थी, जिससे चोरी करते समय उन्हें सहूलियत रहे।
यह भी पढ़ें—
रामनगर से किए गिरफ्तार
बुधवार रात्रि थानाध्यक्ष पचोखरा हरवेन्द्र कुमार मिश्रा और सर्विलासं की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर पचोखरा क्षेत्र के गांव रामनगर के पास से तार चोरी की फिराक में खड़े 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना रमेश उर्फ पप्पू नेता है। उसके नेतृत्व में ही यह गैंग तार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गैंग का विष्णु राठौर नामक चोर तारों को काटने के बाद उसे गलाकर सिल्वर की सिल्ली बनाकर बाजार में बेचता था। पुलिस से बचने के लिए वह अलग—अलग गाड़ियों से चोरी करने जाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पास से आठ कुंतल चोरी किया तार, दो चार पहिया वाहन, एक तीन पहिया, दो बाइक, अवैध असलाह, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। इनके पास से 35000 की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए गैंग में आगरा, फिरोजाबाद और जालौन के युवक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें—
यह हैं पकड़े गए चोर
एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने अपने नाम रमेश उर्फ पप्पू उर्फ नेता पुत्र नत्थीलाल निवासी मोहम्दाबाद थाना टूण्डला, राहुल उर्फ पिन्टू पुत्र रामसनेही निवासी हलपुरा थाना मटसैना, रविन्द्रपाल उर्फ रिंकू पुत्र हरीओम सिंह निवासी बाकुन्दाखास थाना फतेहपुरसीकरी आगरा, ज्ञान सिहं उर्फ तोतला पुत्र रामकेशव निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर, शिवंशकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहम्मदाबाद टूण्डला, लायक सिहं पुत्र धनीराम निवासी खन्जापुर थाना रसूलपुर, तारा पुत्र भूपाल सिंह व माताप्रसाद पुत्र मोहन सिंह निवासीगण ग्राम इसोली थाना समसाबाद आगरा, विजय पुत्र भगवान सिहं निवासी पतरायी थाना कुन्ठौद जालौन, बबलू उर्फ आकाश पुत्र रमेशचन्द्र निवासी डाक बंगला थाना रसूलपुर, सूरज पुत्र रामप्रकाश निवासी नींबू वाला बाग थाना रसूलपुर, विष्णु राठौर व राजकुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासीगण अनुरागनगर बकेश्वर थाना कमलानगर आगरा हैं।