फिरोजाबाद

जम्मू के बारामूला में शहीद हुआ फिरोजाबाद का लाल, गांव में नहीं जले चुल्हे

Firozabad: फिरोजाबाद का लाल बारामुला में ड्यूटी के समय शहीद हो गया। आज जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
less than 1 minute read
Firozabad
Firozabad

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के निवासी सीआरपीएफ जवान विक्रम यादव जम्मू कश्मीर के बारामूला सेक्टर में शहीद हो गया। आज यानी गुरुवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल जवान का भाई पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंच गया था।

मटसेना के खद्दूसपुर ढकपुरा निवासी मान सिंह के दो बेटे सीआरपीएफ में तैनात थे। बड़े बेटा विक्रम यादव (49) वर्तमान में बारामूला में तैनाती थी। उनके कार्यालय से मंगलवार की देर शाम फोन आया कि विक्रम यादव शहीद हो गए हैं। जैसे ही परिवार में सूचना पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया। वहीं, छोटा बेटा विमल कुमार यादव हवलदार है, जिसकी पोस्टिंग इंफाल में है।

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

शहादत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। वहीं, छोटा बेटा भाई के बलिदान होने की सूचना मिलते ही, पार्थिव शरीर लेने के लिए जम्मू रवाना हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता मान सिंह ने बताया कि विक्रम के बलिदान होने की सूचना आई है। यह नहीं बताया गया कि क्या घटना हुई है। आज यानी गुरुवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Updated on:
22 Aug 2024 12:24 pm
Published on:
22 Aug 2024 09:29 am
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद