
फिरोजाबाद जिले में रविवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेसू-झेंझी विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
टेसू-झेंझी विसर्जन के लिए निकले लोग जब सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सिरसागंज सीओ चंचल त्यागी, शिकोहाबाद सीओ जबविंद गुप्ता, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार, नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार और मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
खबर अपडेट की जा रही है..