फिरोजाबाद

VIDEO: पांच बच्चों का पिता करने जा रहा था तीसरा निकाह, पुलिस लेकर पहुंच गई दूसरे नंबर की पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा….

दो शादी के बाद करने जा रहा था तीसरी शादी, दूसरी पत्नी ने आकर डाल दिया व्यवधान, पहली पत्नी के तीन और दूसरी बीबी से दो बच्चे हैं युवक पर, पुलिस ने तीसरी शादी करने वाले लड़की के पिता को दी हिदायत।

less than 1 minute read
shadi

फिरोजाबाद। दो शादी होने के बाद तीसरी शादी करने जा रहे एक युवक की शादी में उसकी दूसरी बीबी ने व्यवधान पैदा कर दिया। जानकारी होने पर दूसरी बीबी ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस को देखकर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शादी करने वाले युवती के परिजवारीजनों को शादी न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवक के दो पत्नियों से पांच बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें—

रसूलपुर क्षेत्र का मामला
थाना रसूलपुर क्षेत्र निवासी एक युवक की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसके बाद उसने दिल्ली निवासी दूसरी युवती से निकाह कर लिया। उससे उसके दो बच्चे हो गए। दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़ने की बात कहता था। वह दिल्ली से फिरोजाबाद भाग आया था और यहां आकर तीसरी शादी करने जा रहा था। तभी किसी ने इसकी जानकारी उसे दे दी।

यह भी पढ़ें—

मौके पर पहुंच रूकवाई शादी
पति के तीसरी शादी करने की जानकारी होने पर पत्नी पुलिस लेकर शादी वाले स्थान पर पहुंच गई। जहां पुलिस को देखकर पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शादी करने जा रही युवती के परिजनों को चेतावनी देते हुए कहा कि युवक झूठ बोलकर शादी कर रहा है। इसके साथर अपनी बेटी की शादी न करें। यदि ऐसा किया तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
18 Jun 2019 03:38 pm
Also Read
View All