फिरोजाबाद

घर के अंदर हो रहा था ये गलत काम, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गई पोल

घर में हजारों के दांव लगाकर जुआ खेलते पांच लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है, हालांकि एक शख्स मौके से फरार हो गया।

2 min read
gamblers

फिरोजाबाद। घर के अंदर गड्डी फेंट हजारों के दांव लगा रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ लिया। हालांकि इस बीच उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 14 हजार 510 रूपए, मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद की है। पहले भी पुलिस घर के अंदर जुआ कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद भी जिले भर में जुआरियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जुआरी ब्याज पर रूपए देकर युवाओं को जुआ खेलने के लिए विवश करते हैं।

राजपूत काॅलोनी में चल रहा था जुआ
दरअसल इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार को सूचना मिली थी कि नगर के राजपूत काॅलोनी के एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने मकान की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया जबकि एक युवक भागने में सफल हो गया। मौके से पुलिस को 14 हजार 510 रूपए, सात मोबाइल और एक ताश की गड्डी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों के नाम अनुज पुत्र मानिकचन्द्र निवासी नगला सोना लाइनपार, हैदर पुत्र नवी मोहम्मद निवासी मस्जिद रोड, कुलदीप शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी राजपूत काॅलोनी, कुलदीप शर्मा पुत्र कमल किशोर निवासी शिवनगर, उमेश चन्द्र शर्मा पुत्र राजनारायन शर्मा निवासी राजपूत काॅलोनी हैं।

ये हो गया फरार
वहीं रमेश चन्द्र शर्मा पुत्र राजनारायन शर्मा निवासी राजपूत काॅलोनी मौके से भागने में सफल हो गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में जुआ नहीं होने दिया जाएगा। जिन स्थानों पर जुआ कराया जा रहा है। उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। एसएसपी राहुल यादुवेन्दु के निर्देश पर जिले भर में जुआ घरों पर छापेमारी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम, निहाल सिंह, राजकुमार, सत्यभान, दिनेश कुमार, इब्राहीम शामिल रहे।

Published on:
06 Jul 2018 11:49 am
Also Read
View All