फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में मिलावट खोरी: देशी घी के डिब्बे में भरा था डालडा, जांच में हुआ खुलासा

- बेसन के लड्डू में मिलाया जा रहा था प्राण घातक केमिकल, खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा बस स्टैंड में की गई जांच।
less than 1 minute read
Food
Food

फिरोजाबाद। शनिवार को खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाली खाने पीने के सामान की जांच की गई। जांच में कई चैंकाने वाले कारण सामने आए। खाने-पीने के सामान में जिंदगी समाप्त करने वाले केमिकल पाए गए। टीम ने उन केमिकल का प्रयोग न करने की सलाह दी।

खाद्य विभाग ने की जांच
मुख्य खाद्य निरीक्षक बीएस कुशवाह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी वाहन टूंडला बस स्टैंड पहुंचा। जहां फलों को पकाने और मिष्ठान व परचून की दुकानों पर बिकने वाले खाने-पीने के सामान की निश्शुल्क जांच की। मौहम्मदाबाद निवासी मसूद अली खान पुत्र मोहम्मद अली ने एक माॅल से खरीदे अमूल कंपनी के देशी घी के डिब्बे की जांच कराई। जिसमें डालडा मिक्स पाया गया। वहीं फीरोजाबाद रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से सैंपल लिया। जिसमें जान लेवा केमिकल का मिश्रण पाया गया।

टीम ने दुकानदारों को दिए सुझाव
टीम ने तत्काल मौके पर ही मिलावटी सामान की जांच कर दुकानदारों को हानिकारक पदार्थो का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस दौरान करीब 20 से अधिक लोगों ने खाने-पीने के सामान की जांच कराई। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि यह कैंप लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगाया गया था। दुकानदार केमिकल का प्रयोग करते हैं लेकिन उन्हें जानकारी नहीं होती कि केमिकल कितना हानिकारक हो सकता है। इसी की जानकारी दुकानदारों और लोगों को निश्शुल्क दी गई थी। जांच के बाद रिपोर्ट भी तत्काल बताई गई।

Published on:
13 Jul 2019 06:18 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद