फिरोजाबाद

एफएच मेडिकल काॅलेज के पास गंभीर हालत में मिली किशोरी, इलाज के दौरान मौत

किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 1:13 PM IST
girl
girl

फिरोजाबाद। शुक्रवार दोपहर एक किशोरी गंभीर हालत में एफएच मेडिकल काॅलेज के पास मिली। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किशोेरी की मौत हो गई। संभवतः किशोरी को जहर दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दोपहर की है घटना
दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक 16 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में एफएच मेडिकल काॅलेज के समीप पड़ी हुई है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ नहीं बोल सकी। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नहीं हो सकी शिनाख्त
मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोरी को जहर देकर यहां फेंका गया होगा। मरा हुआ समझकर आरोपित मौके से भाग गए होंगे। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार का कहना है कि किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे संभावना है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on: