फिरोजाबाद

गायत्री मंत्र की इस महिमा को सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, जीवन में पानी है सफलता तो करें इस मंत्र का जाप, देखें वीडियो

- टूंडला के बीरी सिंह में चल रहा कन्या कौशल शिविर, दूसरे दिन हवन, यज्ञ के साथ कराए गए संस्कार।
less than 1 minute read
Gayatri
Gayatri

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला नगर के ठा. बीरी सिंह काॅलेज के मैदान पर गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे चार दिवसीय कन्या कौशल शिविर एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हवन यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार कराए गए। लोगों को गायत्री महायज्ञ की महिमा के बारे में बताया गया। जीवन में सफलता के लिए गायत्री मंत्र को जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें—

चार दिवसीय चल रहा कार्यक्रम
पीसीएस सुरेश कुमार ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। क्षमा चौधरी ने कहा कि गायत्री महामंत्र है। इसके प्रतिदिन जाप करने से सफलता अपने आप मिलने लगती है। टोली नायक संध्या तिवारी ने गायत्री मंत्र की एक-एक पंक्ति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस मंत्र के 24 गुण, सफलता, पालन, योग, प्रेम, तेज, संयम आदि को बढ़ावा देता है। भारत इसी गायत्री विद्या के बल पर जगतगुरू था और अब विश्व गुरू बनेगा। गायत्री मंत्र से परमात्मा के सभी गुण हमारे अंदर आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें—

धरती बनेगी स्वर्ग
संगीत की कक्षा में मनुष्य देवता बने और धरती स्वर्ग के समान हो। ज्योति से ज्योति जलाओ सद्गुरु, अंतरमन मिलाओ सद्गुरु जैसे आदि गीतों का अभ्यास कराया गया। सुबह साढ़े छह बजे योग अभ्यास कराया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर सिंह, विमल यादव, मुकेश पाठक, सुनीता महामना, विमला चैहान, हर्ष यादव, सुमन जादौन, विनीता चैहान, गायत्री उपाध्याय, प्रदीप जादौन, योगेन्द्र, विमल त्यागी, मधु भारद्वाज, प्रभा शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Published on:
13 Oct 2019 12:42 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद