फिरोजाबाद

पत्नी के निधन के नौ दिन बाद चोरों ने अकाउंटेंट के घर से की लाखों की चोरी, एक रात में दो मकानों में हुई चोरी की घटना

— सर्दियां शुरू होते ही चोरों ने एक रात में दो घरों में हाथ किए साफ, शिकोहाबाद क्षेत्र की घटना।
less than 1 minute read
chori
चोरी के बाद मौजूद भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने हाथ दिखाने शुरू कर दिए। एक रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने यूनिवर्सिटी में कार्यरत अकाउंटेंट के घर से लाखों की चोरी कर ली। लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं होने लगी हैं।
यह भी पढ़ें—

शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला
थाना शिकोहाबाद के परतापुर रोड के पास यदुवंश नगर निवासी देवव्रत यादव जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। नौ दिन पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था। शनिवार रात्रि को वह अपने दूसरे मकान में सोने गए थे। पहले मकान में ताला लगाकर गए थे। किसी समय चोर ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और अलमारी व बक्शे में रखे लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब वह घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह परेशान चल रहे हैं। वह दूसरे घर में सोने गए थे, तभी रात्रि में चोर ताला तोड़कर उनकी पत्नी के जेवर और काम के लिए रखे करीब 70 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरी घटना उसी मोहल्ले के अजय कुमार की है। पिता के बीमार होने पर वह गांव गए थे। मकान में ताला लगा था। रात्रि को चोर ताला तोड़कर उनके घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने मकान स्वामी को घटना की जानकारी दी।

Published on:
14 Nov 2021 11:18 am
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद