— थाना खैरगढ़ क्षेत्र का मामला, लेंटर के नीचे दबने से चार लोग हुए घायल।
फिरोजाबाद। निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान अफरा—तफरी मच गई थी। हालत गंभीर होने से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया था।
खैरगढ़ क्षेत्र का है मामला
थाना खैरगढ़ क्षेत्र में मकान का लेंटर डालते समय शटरिंग गिर जाने से दो श्रमिक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मलबा हटाकर उनको बाहर निकला। गंभीर घायल तीन लोगों को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख उनको उपचार को आगरा रेफर कर दिया।
नगला डरू का मामला
नगला डरू निवासी सतेंद्र कुमार के मकान के कमरे का लेंटर पड़ रहा था। उसी दौरान शटरिंग भर-भराकर गिर पड़ी। शटरिंग के मलबे से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां काफी लोग जुट गए। लोगों ने मलबा को हटाकर दबे लोगों को निकाला। शटरिंग के मलबे में दबने से श्रमिकों के साथ-साथ मकान स्वामी सतेंद्र भी गंभीर घायल हो गया।
आगरा किया रेफर
परिजन गांव वालों की मदद से भवन स्वामी सतेंद्र कुमार पुत्र बांकेलाल, वीरेंद्र पुत्र कामता प्रसाद व मनोज पुत्र दीवान सिंह को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उनको आगरा रेफर कर दिया। हादसे में चुटैल हुए कुछ लोगों को खैरगढ़ में चिकित्सक के यहां ले जाया गया।