फिरोजाबाद

Lok Sabha Election 2024:फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, कहा- नया भारत केवल राम मंदिर नहीं बनाता…

Lok Sabha Election 2024: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

2 min read

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि, नया भारत केवल राम मंदिर नहीं बनाता है। बल्कि आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करता है। यह बात पाकिस्तान को मालूम है।

कांग्रेस सरकार में होते थे धमाके

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन आतंकवादियों ने अयोध्या और वाराणसी में हमला किया था। समाजवादी पार्टी ने उन आतंकवादियों का केस वापस लेने की कोशिश की थी। सपा विकास के काम में डकैती डालती थी। सपा में एक ही परिवार लूट मचाते थे। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब आतंकी विस्फोट होता था। यदि आज पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान के ओर से सफाई आ जाती है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान अब घुसपैठ नहीं करता है।

देश को बांटना चाहती है कांग्रेस - सीएम योगी

समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि, सपा बेकार का चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी 63 सीट पर चुनाव लड़ रही है। क्या यह पार्टी केंद्र में सरकार बना पाएगी। कांग्रेस देश की संपत्ति को रोहिंग्या, घुसपैठियों, और बांग्लादेशी को बांटना चाहती है।

फिरोजाबाद में 7 मई को डाले जाएंगे वोट

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां से भाजपा ने ठाकुर विश्वदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है,जबकि समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव को टिकट दिया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की तरफ से चौधरी बशीर चुनाव मैदान में हैं।

Also Read
View All

अगली खबर