
फिरोजाबाद। तीन साल पहले शादी होकर आई विवाहिता पड़ोस के ही प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। महिला अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। महिला की शादी के बाद से पड़ोस के ही एक युवक से आंखें चार हो गईं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -
इन्वेस्टर्स समिट-2018 का दिखने लगा असर,पांच महीने में चालू होगी हवाई यात्रा
तीन साल पहले हुई थी शादी
थाना क्षेत्र के नगला झम्मन निवासी एक युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी। पत्नी की पड़ोस के ही एक युवक से आंखें चार हो गईं। दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया। जब इसकी जानकारी पति को हुई, तो उसने इसका विरोध करते हुए पत्नी पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया। इसे लेकर प्रेमी ने पति के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरी महिला के माध्यम से चोरी छिपे मिलते रहे।
ये भी पढ़ें -
शिक्षामित्र नहीं मनाएंगे होली, होली मिलन समारोह में भी शामिल न होने का लिया निर्णय
भाजपा विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल
रविवार रात्रि भाग गई महिला
रविवार रात्रि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। उस दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। जब वह घर आया तब उसने पत्नी की तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हुई। जानकारी करने पर पड़ोसी युवक भी घर पर नहीं मिला। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर से पांच हजार रूपए, चेन, अंगूठी, पायल और कुंडल भी अपने साथ ले गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर मुनीश चन्द्र का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि वास्तविकता में क्या हुआ है।
ये भी पढ़ें -
चाची से अवैध संबंध थे, दादी ने देख लिया तो उठाया ये खौफनाक कदम
शिक्षामित्रों पर बड़ा संकट, अब टूटने लगी हिम्मत, फरवरी में 13 शिक्षामित्रों की मौत