फिरोजाबाद

घर से निकले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, घर में मच गया कोहराम, देखें वीडियो

— थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
less than 1 minute read
suicide
suicide

फिरोजाबाद। घर से निकले एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह पहले भी कई बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका है।

यह भी पढ़ें—

रामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक रंजीत पुत्र चंद्रपाल का शव आज पास ही स्थित खेतों में पेड़ पर लटका मिला। आज सुबह निकलते राहगीरों ने पेड़ पर शव देखा तो सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस पहुँच गई। मृतक के बड़े भाई संग्राम सिंह ने बताया मृतक उसका छोटा भाई है और मानसिक रूप से विक्षिप्त था पहले भी नहर में कूद खुदकुशी के प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें—

पांच बजे करीब का है मामला
परिजनों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे रंजीत बिना बताए अपने घर से बाहर चला गया और गांव से बाहर खड़े एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है के 30 वर्षीय रंजीत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते आज उसने आत्महत्या कर ली मृतक रंजीत द्वारा पहले भी आत्महत्या का कई बार प्रयास कर चुका है ।

Published on:
24 Jun 2019 06:47 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद