फिरोजाबाद

वीडियोः मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने उठाया दुस्साहसिक कदम, दिया संगीन घटना को अंजाम

- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में वाद-विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 2:20 PM IST
Firing
Firing

फिरोजाबाद। मामूली सी कहासुनी पर पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ संगीन वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना देर रात की होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या के पीछे किसी बात को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।

बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र का है मामला
घटना थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर की है। सोमवार देर रात्रि नारायण सिंह उर्फ टीटू पुत्र अमर सिंह लोधी और गांव के ही मनोज, दिनेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मनोज और दिनेश ने अपने दो अन्य साथियों को भी गांव में बुला लिया। मामला बढ़ गया तो गाली गलौज शुरू हो गई। तभी चारों आरोपियों ने नारायण सिंह को पकड़कर पिटाई कर दी और गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें—

हत्या से मची अफरा-तफरी
युवक की हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर एसपी देहात महेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस-पास के लोगों और मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले को लेकर एसपी देहात का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Published on: