फिरोजाबाद

यमुना में डूबे बालक की तलाश में जुटी एटा की पीएसी बटालियन, 18 घंटे से है लापता

— थाना नगला सिंघी क्षेत्र के बजहेरा में बकरी चराने के दौरान यमुना में नहाते समय यमुना में डूब गए थे तीन दोस्त।

less than 1 minute read
यमुना में बच्चे की तलाश करते पीएसी के जवान व इंसेट में यमुना में डूबे बालक का फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में बकरी चराने दोस्तों के साथ गया बालक नहाने के लिए यमुना में गया और फिर वापस लौटकर नहीं आया। 18 घंटे की तलाश के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। एटा की पीएसी बटालियन बच्चे की तलाश में जुटी हैं। बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें—

Independence Day 2021: दो भाइयों ने फहराया था आगरा किले पर तिरंगा, क्वीन विक्टोरिया की प्रतिमा को पहनाई थी जूतों की माला

यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी भूरी सिंह का 10 वर्षीय पुत्र रोकी और गांव का नौ वर्षीय राहुल बकरियां चराने गए थे। इनके साथ गांव निवासी शम्भूनाथ का 10 वर्षीय भांजा जितेंद्र भी था। ये तीनों दोस्त हैं। रोकी और राहुल यमुना में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चल गए और डूबने लगे। यह देखकर जितेंद्र उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गया। उसने रोकी को बाहर निकाल दिया। राहुल भी बच गया, लेकिन जितेंद्र नदी की तेज धार में बह गया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, कुत्ते के काटने को लेकर हुआ था विवाद

अभी तक नहीं लगा सुराग
सूचना पर ग्रामीण और तीनों बच्चों के परिजन यमुना किनारे पहुंच गए। घटना की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे बालक की तलाश की जा रही है। सोमवार को पीएसी एटा की बटालियन बच्चे की खोज में जुटी हुई है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

Published on:
16 Aug 2021 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर