फिरोजाबाद

Plantation in Firozabad: ज्ञान के साथ ‘हरियाली’ का पाठ सिखा रहा यह शिक्षक, स्कूल जाने से पहले करता है ऐसा काम, जिसे देख हर कोई करेगा सलाम

— उच्च प्राथमिक विद्यालय बुर्ज नत्थू में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक लोगों में फैला रहा हरियाली के प्रति जागरूकता।

2 min read
plant
plant

फिरोजाबाद। केवल किताबी ज्ञान देना ही शिक्षक का कर्तव्य नहीं होता बल्कि सामाजिक सरोकार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य भी शिक्षक द्वारा किया जाना चाहिए। एक शिक्षक के कांधे पर वैसे तो तमाम जिम्मेदारियां होती हैं लेकिन जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का वास्तविक पालन करे वही सच्चा शिक्षक है। कुछ ऐसा ही कर रहे हैं उच्च प्राथमिक विद्यालय बुर्ज नत्थू में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक विवेक शर्मा। यह न केवल शिक्षण कार्य के प्रति बल्कि सामालिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें—

Tundla Vidhansabha Chunav 2019: विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा तीन प्रकार से दिलाएगी सदस्यता, यह है पूरा कार्यक्रम

हरियाली के प्रति कर रहे जागरूक
टूंडला नगर में रहने वाले शिक्षक विवेक शर्मा सुबह स्कूल जाने से पहले एक सामाजिक व्यक्ति होने का फर्ज अदा करते हैं। स्टेशन रोड पर लगा डिवाइडर जो अनदेखी का शिकार हो रहा है। उसको बरसात के दिनों में हरा भरा करने का काम शिक्षक द्वारा किया जा रहा है। सुबह सबसे पहले वह डिवाइडर के बीच में विभिन्न प्रकार के पौधे और फूल लगाने का काम करते हैं। उनके द्वारा बारिश होते ही डिवाइडर को ग्रीन करने का काम शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें—

Rail Privatisation: रेलवे के निजीकरण के विरोध में उठी आवाज, रेलवे बोर्ड को हिलाकर रख देंगे
https://patrika.page.link/5iwWHoHZmJJ2Reyt6

अपनी जेब से करते हैं पैसे खर्च
विवेक इस कार्य के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करते हैं। घर से निकलते समय हाथ में खुरपी और कुछ पौध व बीज साथ लेकर आते हैं। डिवाइडर के बीच में पड़ी मिट्टी को खोदकर वह उसमें रंग बिरंग फूलों की बेल व पौधे लगाने का काम करते हैं। वह कहते हैं कि स्टेशन जाने और आने वाले लोगों के सामने जब ग्रीनरी होगी तो उनका दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहेंगे। मन को नई स्फूर्ति मिलेगी। हरियाली से मन प्रसन्न हो जाता है। इससे स्टेशन रोड की सुंदरता और अधिक बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें—

बारिश बनी आफत: रात में सोते समय ढहा मकान, दो बेटों के साथ मलबे में दब गई मां, देखें वीडियो

आगे भी करेंगे प्रयास
वह कहते हैं कि पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जितनी हरियाली अधिक होगी उतनी ही बीमारियां कम होंगी और बारिश अधिक होगी। जल स्तर कम हो रहा है। ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम किसी न किसी रूप में पर्यावरण को बढ़ावा दें और पेड़, पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Published on:
10 Jul 2019 10:44 am