फिरोजाबाद

वीडियोः पुलिस की होती बड़ी बदनामी यदि नहीं पकड़ा जाता पिस्टल वाला बदमाश

- योगी सरकार में निरंकुश बदमाशों ने छींन ली थी दरोगा से पिस्टल और जान से मारने की धमकी देकर हो गए थे फरार।

less than 1 minute read
Loot

फिरोजाबाद। दूसरों की सुरक्षा की गारंटी लेने वाली खाकी भी इस योगी सरकार में सुरक्षित नहीं है। चेकिंग में लगे दरोगा से बाइक सवार बदमाश पिस्टल छींनकर ले गए। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि पुलिस ने 12 घंटे में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि इसके दो साथी अभी भी पुलिस हिरासत से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यदि पुलिस बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाती तो बहुत बदनामी होती।

ये था पूरा मामला
ये मामला फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया चैकी के इंचार्ज धर्मपाल सिंह शनिवार रात को औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ एक हमराह था। दोनों ने रात लगभग एक बजे बाइक में तीन सवार लोगों को रोका। बताया गया है कि चैकी इंचार्ज और तीन सवारों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच एक सवार ने चैकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह की पिस्टल छीन ली और धमकाते हुए फरार हो गए। चैकी इंचार्ज और हमराह ने बाइक सवार का पीछा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें

एक केन्द्रीय और तीन प्रदेश सरकार के मंत्री आज फिरोजाबाद में, जानिए पूरा कार्यक्रम

पिस्टल भी कर ली बरामद
इस मामले में पुलिस की किरकिरी न हो जाए, इस डर से पुलिस अधिकारियों ने कई टीम दरोगा की पिस्टल बरामदगी के लिए लगा दी। ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने दरोगा की पिस्टल सहित देवेन्द्र पुत्र राम सेवक निवासी नेपाल सिंह ठार, गुदाउं थाना लाइनपार को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें

फिरोजाबाद में इस तरह शुरू हुआ यातायात माह, देखें तस्वीरें

Published on:
04 Nov 2018 06:19 pm
Also Read
View All