
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी और लूट का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना भी कुबूल किया है।
यह भी पढ़ें—
थाना उत्तर का मामला
मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की शाम को विभव नगर निवासी नीलिमा जैन पत्नी नवनीत जैन घर जा रही थीं। तभी अपाचे सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए थे। मामले को लेकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस चेन स्नेचिंग करने वालों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने विभव नगर के पास से ही मुखबिर की सूचना पर लुटेरों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की अपाचे बाइक, सोने की चेन का टुकड़ा, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।