फिरोजाबाद

मेडिकल रिपोर्ट में हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को भेजा गया जेल

— दिल्ली से औरैया जा रही बस में किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म, शिकोहाबाद पुलिस ने की कार्रवाई।
less than 1 minute read
Rapiest
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। दिल्ली से औरैया जाते समय किशोरी के साथ चलती बस में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसके साथी की तलाश को पांच टीमें लगाई गई हैं। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें—

यह था पूरा मामला
पूरा मामला सोमवार रात का है। दिल्ली से औरैया जा रही स्लीपर बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। कंडक्टर और उसके साथी पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला दिल्ली स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार को वह अपनी भांजी और बेटी के साथ दिल्ली से शिकोहाबाद घर वापस लौट रही थी। महिला का आरोप था कि बस के कंडक्टर अंशू उर्फ आलोक यादव निवासी लालपुर इटावा ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था जबकि उसके साथी बबलू राजावत निवासी चकरनगर इटावा ने उनकी बेटी का हाथ पकड़ा और मां के साथ छेड़खानी की थी।
यह भी पढ़ें—

रास्ते में ही भाग गए थे आरोपी
पुलिस में पकड़वाने की बात सुनकर दोनों ही आरोपी बस से उतरकर भाग गए थे। शिकोहाबाद में शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंशू को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसके साथी बबलू की अभी भी तलाश की जा रही है। प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को आज जेल भेजा जा रहा है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए इटावा पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Published on:
22 Sept 2021 04:04 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद