फिरोजाबाद

VIDEO: एसएसपी की गाड़ी से टकराई Escort में शामिल Zipsi, तीन Policeman घायल

— दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ के बाद वापस पुलिस लाइन जा रहे थे एसएसपी।— सामने आॅटो आ जाने से एसएसपी गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे।
less than 1 minute read
ssp escort
ssp escort

फिरोजाबाद। दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस लाइन जा रहे एसएसपी की गाड़ी से उनके ही एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मियों की जिप्सी टकरा गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसएसपी की गाड़ी के सामने अचानक आॅटो आ जाने से यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें—

रामगढ़ क्षेत्र का मामला
एसएसपी सचिन्द्र पटेल दोहरे हत्याकांड के आरोपी जो अस्पताल में भर्ती था। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस लाइन जा रहे थे। तभी रामगढ़ क्षेत्र में नेनी ग्लास के समीप एसएसपी की इनोवा के सामने अचानक ऑटो आ गया। ऑटो आते ही इनोवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। गाड़ी के रुकते ही पीछे से आ रही पुलिस की जिप्सी एसएसपी की इनोवा से टकरा गई।

यह भी पढ़ें—

यह पुलिसकर्मी हुए घायल
इस हादसे में जिप्सी में सवार एचसीपी कालीचरन, आरक्षी पुष्पेंद्र व ओमवीर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां काफी लोग जुट गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। हादसे का पता चलते ही सीओ सिटी इंदुप्रभा आरआई राम सिंह इमरजेंसी पहुंच गए। अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।

Published on:
10 Aug 2019 10:46 am
Also Read
View All
Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज

एक वारदात, दो निशाने! पत्नी की जान ली, फिर छोटे भाई की जिंदगी बर्बाद करने की रची साजिश, फिरोजाबाद का मामला