फिरोजाबाद

बारिश में गिरा महिला का मकान, पति की मौत के बाद दो बच्चों के साथ कर रही थी निवास

— फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर का मामला, विधायक ने दिलाया मदद का भरोसा।
2 min read
Rain Water
बारिश से गिरा मकान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में बारिश के चलते एक महिला का मकान धराशाही हो गया। इस हादसे में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। जहां यह मकान गिरा वहीं मकान के बगल से एक खाली प्लाट में जलभराव हो रहा था। मौके पर पहुंचे शहर विधायक ने पीड़िता की मदद के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है।
यह भी पढ़ें—

घर पर नहीं थे परिजन
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर का है। यहां रहने वाली प्रताप श्री पत्नी रामवरन सिंह दो बच्चों के साथ रहती है। पति की विगत 8 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही थी। विगत तीन दिन से शहर में लगातार बारिश हो रही है जिससे खाली प्लाटों में पानी भर गया है। रविवार को जब महिला किसी काम से बाहर गई थी, घर पर कोई नहीं था। उसी समय मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरते ही मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें—

शहर विधायक ने जाना हाल
सूचना पर शहर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाली प्लाट में पानी जमा था जिससे मकान की नींव में पानी चला गया और विगत दिनों से बारिश भी हो रही थी। इसके चलते महिला का मकान धराशाही हुआ है। महिला के मकान गिरने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। राष्ट्रीय आपदा के तहत महिला को मदद दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जगह—जगह जलभराव की स्थिति है। खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है। इसे नगर निगम द्वारा खाली नहीं कराया जा रहा है। उन्होंंने खली पड़े प्लाटों में भरे पानी को निकलवाए जाने की मांग की है।

Published on:
26 Sept 2021 04:43 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद