फिरोजाबाद

प्रो. रामगोपाल के बारे में शिवपाल ने कही ऐसी बात कि लोग सोच में पड़ गए

शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में है रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन समारोह का आयोजन, लाखों लोग पहुंचेंगे समारोह में।
2 min read
Ram Gopal Yadav
Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल के बारे में पूर्व मंत्री शिवपाल ने ऐसी बात कह दी कि सब सोच में पड़ गए। शिवपाल ने रामगोपाल अपना बड़ा भाई कहकर संबोधित किया। उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और बुके भी भेंट किया।

शिवपाल यादव का छलका दर्द
शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव भी बधाई देने पहुंचे। शिवपाल यादव इस आयोजन में महज पांच मिनट के लिए पहुंचे और इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उनका दर्द साफ झलका। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये उन्हीं की मेहनत का ही नतीजा था कि तीन बार मुलायम सिंह यादव और फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। लेकिन सत्ता मिलने के बाद जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। सम्मान के बदले उन्हें सिर्फ अपमान मिला और अपमान का ही परिणाम है कि वे आज इस स्थिति में हैं। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सपा मुखिया को चापलूसों से दूर रहने की सलाह भी दे डाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि चापलूसों के कारण सपा आज अपना आधार खोती जा रही है।

लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा प्रयास
पूर्व मंत्री का सपा के राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन समारोह में शिरकत करना कई तरह के कयास उत्पन्न कर रहा था। शिवपाल यादव का रुख रार को खत्म कर सुलह करने का लग रहा था। रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव को एक मंच पर देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर है। लोग लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस आयोजन को सपा का बड़ा प्रयास बता रहे हैं। पूर्व मंत्री ने रामगोपाल यादव को बड़ा भाई कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीें और उन्हेें बुके भेंट किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव का 72वें जन्मदिन समारोह को कई लोग सपा के शक्ति प्रदर्शन का तरीका बता रहे हैं। इस आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। कई लाख लोग कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। जब शिवपाल यादव आयोजन स्थल पर पहुंचे तो लोग मुलायम सिंह यादव सहित सैफई परिवार के अन्य सदस्यों के आने की भी उम्मीद करने लगे।

Published on:
29 Jun 2018 01:19 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद